फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनसीसी ग्रुप, गोरखपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान, सीएम योगी ने किया उत्साहवर्धन

Tue, 29 Nov 2022 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने कहा के मुख्यमंत्री से मुलाकात और उत्साहवर्धन से हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मुलाकात से सभी कैडेटों का मनोबल ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन
NCC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीसी ग्रुप, गोरखपुर को गाजियाबाद में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (इंटर ग्रुप कंपटीशन) में को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इस सफलता को हासिल करने वाले सभी 48 कैडेटों से सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में मिले और उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कैडेटों को उत्तम प्रशिक्षण देने के लिए वहां पर उपस्थित ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत, उप ग्रुप कमांडर कर्नल आरआर चंदेल, 44 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सतीश कुमार कनवर, सूबेदार प्रशान्त सिंह सहित सभी सैन्य अधिकारियों को बधाई दी।

एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने कहा के मुख्यमंत्री से मुलाकात और उत्साहवर्धन से हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मुलाकात से सभी कैडेटों का मनोबल ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर रावत ने बताया की इन्हीं 48 कैडेटों में से 11 कैडेटों जिसमें प्रहलाद सिंह, शिव कुमार साहनी, सुन्दरम कुमार द्धिवेदी, हरीश तिवारी, कोशल ओझा, शिवानी यादव, प्रीति यादव, निधी सोनी, सृजल श्रेष्ठा एवं अंशिका पांडेय का चयन अगले वर्ष होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में हुआ है।

गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति को सलामी देंगे कैडेट : कर्नल चंदेल
उप कमांडर कर्नल आरआर चंदेल ने बताया कि इन कैडेटों में से 11 कैडेट गणतंत्र दिवस परेड में महामहिम राष्ट्रपति को सलामी देंगे। यह जानकारी एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के मीडिया प्रभारी मदन मुरारी शुक्ल ने दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें