फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उत्कृट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय विद्यालय उनौला में 13 जून से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-158 का रंगारंग समापन हुआ। 10 दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों को शिविर कमांडेंट कर्नल जयवीर सिंह ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिविर में करीब 600 छात्र कैडेटों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें सैन्य प्रशिक्षण, ड्रिल, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही खेल प्रतियोगिताएं, क्विज, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कैडेटों से शिविर में सीखी गई बातों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह ने कहा कि शिविर में प्राप्त अनुभव कैडेटों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें