फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गोरखपुर : 30 काश्तकारों से कराई गई साढ़े सात एकड़ जमीन की रजिस्ट्री

Wed, 31 Jul 2024 07:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नया गोरखपुर को लेकर काश्तकारों से रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज हो गई है। जीडीए ने अबतक 30 किसानों से करीब साढ़े सात एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करा ली है। सर्किल रेट से चार गुना रेट पर किसानों से जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है। अभी बालापार के किसानों से जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है। इसके साथ ही जीडीए की टीम ने मानीराम, रहमतनगर और सोनबरसा में भी किसानों से संपर्क कर सहमति पत्र भरवाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री शहर विस्तारीकरण (नया शहर प्रोत्साहन) योजना के तहत 6000 एकड़ का नया गोरखपुर बसाने की परियोजना पर प्रशासन काम कर रहा है। इस परियोजना के लिए पिपराइच रोड के चार गांवों मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है। इसके लिए तीन करोड़ 35 लाख 70 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर निर्धारित हुई है।
जीडीए ने मुआवजे के लिए शासन से 3000 करोड़ की मांग की थी, जिसके सापेक्ष 400 करोड़ रुपये मिल गए हैं। जीडीए अभी बालापार के किसानों से जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है। अबतक 30 किसानों से करीब साढ़े सात एकड़ जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। बालापार के रजिस्ट्री के साथ मानीराम, रहमत नगर और सोनबरसा के किसानों से संपर्क कर सहमति पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-
कोट...
नया गोरखपुर के लिए अबतक 30 किसानों से करीब साढ़े सात एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। रजिस्ट्री के साथ ही मानीराम, रहमतनगर व सोनबरसा के किसानों से भी अब रजिस्ट्री के लिए टीम ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें