एसपी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के (चौथा पानी) जंगल में पुलिस व नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। उसमें चार माओवादी मारे गए थे एवं एक महिला नक्सली पूजा घायल अवस्था में गिरफ्तार हुई थी। गोली बारी में सुरक्षाबल के कर्मी भी घायल हुए थे।
घटनास्थल से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार, कारतूस, डेटोनेटर, वाकी-टॉकी, कोड, नक्सली वर्दी, लैपटॉप, मोबाइल फोन, नक्सली साहित्य आदि सामान बरामद हुआ था। इसमें सुरेंद्र मुख्य भूमिका में था। तब वह मौके से भाग गया था। तभी से उसकी तलाश चल रही थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली 32 कांडों में संलिप्त रहा है। दो वर्ष पूर्व वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में मुखिया मनोज सिंह के घर को घेरकर की गई हत्या में भी वह शामिल था।