फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : बढ़ गए आलू के दाम, फलाहार की बढ़ी मांग

Tue, 09 Apr 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नवरात्र से पहले घरों में शुरू हुई फलाहार की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नवरात्र से दो दिन पहले ही फलाहार की मांग बढ़ गई है, आलू के भाव भी बढ़ गए हैं। व्यापारियों के अनुसार नवरात्र में मांग बढ़ेगी तो फलाहार के भाव भी बढ़ सकते हैं।
साहबगंज किराना मंडी में रविवार को फलाहार खरीदने वालों की संख्या अधिक रही। थोक बाजार में मांग बढ़ने पर भाव भी चढ़ने का अनुमान है। रमजान माह में नवरात्र शुरू हो रहा है। पहले ही फलाहार की मांग अधिक है, जबकि अब मांग और बढ़ गई है। नवरात्र व्रत करने वालों परिवारों में आलू का उपयोग अधिक होता है, जबकि इस बार आलू का भाव दोगुना है। पिछले वर्ष मार्च-अप्रैल में फुटकर बाजार में आलू 10 से 11 रुपये किलो था, जबकि इस बार आलू 20 से 24 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा मूंगफली दाना, साबूदाना, रामदाना, फाफड़ का आटा, तिन्नी का चावल, तिल के साथ सूखे मेवे की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन

साहबगंज मंडी के व्यापारी गोपाल जायसवाल ने बताया कि फलाहार की बिक्री अधिक हो रही है। रोस्टेड रामदाना की मांग अधिक है, क्योंकि इसे बिना भुने ही लोग फलाहार करेंगे। नवीन मंडी के व्यापारी संजय सिंहानिया ने बताया कि फलाहार के सामान की मांग अधिक है, लेकिन फिलहाल दाम नहीं बढ़े हैं।
विज्ञापन

इस कारण बढ़ा आलू का भाव
फल व सब्जी मंडी के व्यापारी अवध गुप्ता के अनुसार मंडी के अनुसार आलू की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण आलू का भाव अधिक है। मंडी के व्यापारी पवन ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज से आलू आने लगेगा तब भाव कुछ कम होगा।
-
थोक बाजार में सामान के दाम
तिल : 175 रुपये किलो
मूंगफली : झांसी वाली 88 रुपये एवं आंध्रप्रदेश वाली 115 रुपये किलो रामदाना : 90 रुपये किलो
साबूदाना : 68 रुपये किलो
तिन्नी का चावल : 150 रुपये किलो फाफड़ का आटा : 102 रुपये किलो
बकला दाल : 50 रुपये सिंहाड़ा आटा : 90 रुपये

सूखा मेवा
काजू : 500 से 750 रुपये किलो
बादाम : 530 से 720 रुपये किलो किसमिस : 160 से 220 रुपये किलो छुहाड़ा : 175 से 310 रुपये किलो
देसी घी : 410 से 720 रुपये किलो
तिल तेल : 100 से 150 रुपये लीटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें