रामगढ़ताल लेकव्यू प्वाइंट, नौकायन केंद्र पर घूमने आने वाले सैलानियों को पर्यटन विभाग की उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। रामगढ़ताल परिक्षेत्र में मौजूद अन्य स्थलों की जानकारी के अभाव में उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। विभाग की ओर से कोई गाइड या कर्मचारी तैनात नहीं किए जाने से वहां बाहर से घूमने आने वाले पर्यटकों को शहर में मौजूद आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
अमर उजाला के संवाददाता ने सोमवार को लेकव्यू प्वाइंट और नौकायन केंद्र की पड़ताल की तो वहां आने वाले पर्यटकों ने अपना दर्द खुलकर बयां किया। कुसम्ही से पहुंचे शर्मा परिवार ने कहा कि शहर में आने वाले कोई भी व्यक्ति रामगढ़ताल की खूबसूरती को देखने जरूर आता है। मगर इस अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल पर गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, जटाशंकर गुरुद्वारा, कबीर समाधि स्थल, बौद्ध सर्किट सरीखी किसी भी धरोहरों की दूरी या उनकी महत्ता को बताने के लिए न तो साइनेज लगाया गया है।