फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विवि में 15 से 17 दिसंबर तक होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय व फार्मेसी संकाय के संयुक्त तत्वावधान एवं ट्रांसलेशन बायोमेडिकल रिसर्च सोसायटी के सहयोग से तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक किया जाएगा। संगोष्ठी में देश के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शामिल होंगे।
विज्ञापन

एडवांसेज एंड अपार्चुनिटीज इन ड्रग डिस्कवरी फ्रॉम नेचुरल प्रोडक्ट्स (बायोनेचर कॉन-2023) विषयक के इस संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी होंगे। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर औषधि नियंत्रक भारत सरकार डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी , वरिष्ठ वैज्ञानिक इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज रक्षा मंत्रालय डॉ. अनंत नारायण भट्ट और इंस्टिट्यूट ऑफ मॉलेक्युलर एंड आयुर्वेदिक बायोलॉजी गोरखपुर के निदेशक प्रो. राजा वशिष्ठ त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें