फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव लेकर गोरखपुर पहुंची जूही सिंह: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोट गर्ल को भेंट की साइकिल

Sat, 18 Sep 2021 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा कार्यालय के सामने नाव में बैठकर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने शहर में जलभराव का सांकेतिक विरोध किया।
विज्ञापन
गोरखपुर में अपनी नाव लेकर आईं सपा नेत्री जूही सिंह, बोट गर्ल संध्या को साइकिल भेंट की। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के लिए अपराध का ग्राफ बढ़ा है, उससे प्रदेश की बीजेपी सरकार को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को गोरखपुर पहुंची जूही सिंह का सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद बेतियाहाता पार्टी कार्यालय पहुंची जूही सिंह ने गोरखपुर शहर में हुए जलभराव का सांकेतिक विरोध करते हुए नाव में बैठकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में परेशान है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई की मार सबसे अधिक महिलाएं झेल रही हैं। रसोई गैस के साथ ही हर सामान की कीमत इतनी अधिक हो गई कि किचन का गणित गड़बड़ाने लगा है। महिलाएं इस सरकार की नीतियों-रीतियों से परेशान हैं और आक्रोशित भी। महिलाओं का यही आक्रोश भाजपा सरकार पर भारी पड़ेगा। भाजपा की सरकार के सफाए में महिलाओं की अहम भूमिका होगी।

 

विज्ञापन

मीडिया ने ही लिखा है कि गोरखपुर आएं तो नाव लेकर आएं

गोरखपुर पहुंची सपा नेत्री जूही सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
नाव लेकर आने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह नाव लेकर आई हैं क्योंकि मीडिया ने ही लिखा था कि गोरखपुर में आएं तो नाव लेकर। गोरखपुर शहर में जलभराव देखकर यह पूरी तरह से सही भी है। शहर के लोगों को अपने घरों से निकलने के लिए नावों की जरूरत पड़ रही है। शहर में भी बाढ़ जैसी स्थिति है। इसी को ध्यान में रखकर वह निकली हैं। वह यहां जहां-जहां भी जाएंगी नाव उनके साथ रहेगी।

बहरामपुर की बेटी को दी साइकिल व आर्थिक मदद
उन्होंने बहरामपुर निवासिनी छात्रा संध्या निषाद को साइकिल और आर्थिक मदद दीं। उन्होंने कहा कि संध्या जैसी बेटी पर सबको गर्व है। सपा संध्या के साथ है। संध्या की पढ़ाई-लिखाई में सपा हर सम्भव मदद करेगी। महिला सभा की जिलाध्यक्ष बिंदा देवी ने अध्यक्षता की। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव, राजमती निषाद, अवधेश यादव, रजनीश यादव, विजय बहादुर यादव, अमरेंद्र निषाद, सिंहासन यादव, राजकुमारी देवी, संजय पहलवान, जफर अमीन डक्कू, मिर्जा कदीर बेग, जितेंद्र सिंह, दूधनाथ मौर्य हाजी शकील अंसारी, राघवेंद्र तिवारी राजू, सुमन पासवान, मीना गुप्ता, नीलम पांडेय, कंचन श्रीवास्तव, विश्वजीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें