फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021 : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुकीं हैं सीमा, अब ऐसे कर रही हैं देश की सेवा

Sun, 24 Jan 2021 04:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीमा ने ताइक्वांडो में रोशन किया नाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
देश सेवा की जिद और जुनून, उसे पूरा करने की हिम्मत गोरखपुर की सीमा को औरों से जुदा करती है। भविष्य की जो राह पहले धुंधली नजर आती थीं, उन्हें साफ करने के लिए 12 साल की उम्र में ही ताइक्वांडो से नाता जोड़ लिया। इसके बाद सीमा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी राह ने देश की सेवा करने का सपना भी पूरा किया। नेशनल और इंटरनेशनल मैच खेलकर कई पदक जीतने वाली सीमा अभी पैरामिलिट्री फोर्स में तैनात होकर देश की सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन


शहर के खोराबार के पगड़िहया की रहने वाली सीमा कन्नौजिया छह बहनों में पांचवें नंबर पर हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई क्षेत्र के जयपाली देवी इंटरमीडिएट कॉलेज से की। 2012 में ताइक्वांडो में गोरखपुर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इसके बाद आगे की राह आसान हो गई। सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकीं हैं मेडल

सीमा बताती हैं कि पिता सन्नू प्रसाद और मां लीलावती का हर कदम पर सहयोग मिला। 2015 में स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल मिला। इसी साल जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। 2016 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल मिला। 2017 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल मिला। स्पोर्ट्स कोटे से 2018 में पैरामिलिट्री फोर्स में ज्वाइनिंग मिल गई। सीमा बताती हैं कि कोच लालदेव यादव की बदौलत इस मुकाम पर हूं।

सीमा ने 2015 में कनाडा में खेले गए वर्ल्ड जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतिभाग किया। 2017 में चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पांचवां स्थान हासिल हुआ। कोरिया में आयोजित वर्ल्ड ताइक्वांडो सीनियर चैंपियनशिप में भी प्रतिभाग किया। 2019 में चीन में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में सिलवर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके अलावा 2018 और 2019 में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें