एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के महामंत्री 104 वर्षीय केएल गुप्त की कलाई की हड्डी टूट गई। गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराने के दौरान वे फिसलकर गिर पड़े थे। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने सोमवार को संगठन के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
नरमू महामंत्री केएल गुप्त के कूल्हे की हड्डी जनवरी 2020 में टूट गई थी। लंबे समय तक वे बिस्तर पर ही रहे, लेकिन उनका जज्बा ही था कि इतनी ज्यादा उम्र में भी न सिर्फ ठीक हुए, बल्कि आंदोलन की कमान भी संभाल ली।
28 दिसंबर को उन्हें एनई रेलवे मजदूर यूनियन के वार्षिक अधिवेशन में 60वीं बार महामंत्री चुना गया। सोमवार की शाम को उन्होंने केंद्रीय कार्यालय के सामने रेलकर्मियों का नेतृत्व किया।
महामंत्री ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन फिसलकर गिर गया, जिससे बाएं हाथ के कलाई की हड्डी टूट गई। रेलकर्मियों की शुभकामनाएं मेरे साथ हैं। जल्द ही हड्डी जुड़ जाएगी।