फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के इन दो स्थानों का बदल जाएगा नाम, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Tue, 27 Dec 2022 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/देवरिया।

सार

 गोरखपुर जिले में नगर पालिका परिषद मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरीचौरा और देवरिया जिले के तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ल करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
home ministry - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के दो जिले गोरखपुर और देवरिया में दो स्थानों के नाम बदलने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार की सिफारिशों के बाद इनका नाम बदलने पर अपनी सहमति दे दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोरखपुर जिले में नगर पालिका परिषद मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरीचौरा और देवरिया जिले के तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ल करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।

बता दें कि चौरीचौरा घटना के सौ साल पूरे होने पर इतिहास के कई गलत तथ्यों को दुरुस्त करने के साथ ही कई परिवर्तन भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब चौरीचौरा के मुख्य बाजार और नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरीचौरा नगर करने की तैयारी की जा रही थी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रस्ताव पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन


वहीं देवरिया जिले के एक गांव की पहचान बदलने जा रही है। यहां बरहज तहसील में एक गांव तेलिया अफगान है। उसे अब तेलिया शुक्ल किया जा रहा है। राजस्व के अभिलेखों में इसका नाम तेलिया अफगान है लेकिन लोग इसे तेलिया शुक्ल नाम से भी जानते पहचानते हैं। सरकारी भवनों पर जहां तेलिया अफगान तो वहीं स्थानीय स्तर पर लोग इसे तेलिया शुक्ल ही लिखते हैं। बीते दो साल से इसका नाम बदलने की कवायद चल रही थी।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें