नकहा के बाएं तरफ विस्तार नगर कॉलोनी है, जिसमें करीब 60 मकान ऐसे हैं, जिनके मुआवजे का पेंच फंस रहा है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में सबसे अधिक जमीन का विवाद है। इसमें अधिकांश ने अपनी जमीन के साथ सरकारी जमीन पर भी निर्माण कर लिया है और सरकारी जमीन का भी मुआवजा मांग रहे हैं। जबकि, प्रशासन उनकी जमीन पर ही मुआवजा देने को राजी है। इसे लेकर कई बार अधिकारियों और संबंधित लोगों से कई बार वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन हर बार वार्ता असफल रही है।
इसे भी पढ़ें: नकहा-बरगदवा ओवरब्रिज पर फर्राटे का था इंतजार, मिला जाम और धूल का गुबार
विकास नगर की तरफ मुआवजा का पेंच सुलझ गया
विकास नगर में करीब 50 से अधिक लोगों को मुआवजा मिल चुका है। इसके लिए भी अधिकारियों ने कई बार वार्ता की, तब जाकर मामला सुलझा है। यही वजह है कि इस इलाके के लोग चाह रहे हैं कि जल्द से जल्द निर्माण शुरू हो और जाम से मुक्ति मिल सके।
मुआवजा मिलता तो घर तोड़ने का काम शुरू कर देते
मुआवजा के लिए वार्ता चल रही है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। मुआवजा मिल जाता तो घर को तोड़ने का काम खुद ही शुरू कर देते। जबकि, यहां कुछ लोगों को मुआवजा मिल चुका है।
: जगत नारायण जायसवाल, विस्तार नगर
घर की नपाई हो चुकी है। लाल रंग का निशान लगा दिया गया है। साढ़े तीन मीटर जमीन के बदले 14 लाख 13 हजार 282 रुपये मिला है। कुछ लोग सरकारी जमीन पर भी मुआवजा चाह रहे हैं, यही वजह है कि काम में देरी हो रही है।
: जगदीश चौहान, विकास नगर
मुआवजे की रकम काफी कम
मुआवजे के लिए वार्ता हुई है तो लेकिन कम रकम मिल रही है। कई सालों से यह मकान बना है। उसी अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
: छेदी लाल, विस्तारनगर
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जल निगम तोड़ दीं 41 सड़कें, मांगा गया हर्जाना
नकहा के विकास नगर की तरफ 90 फीसदी लोग मुआवजे की राशि ले चुके हैं। सारी समस्या विस्तार नगर के पावर हाउस तक है। इस इलाके में एक भी लोगों को मुआवजे की राशि नहीं मिली है। यहां कई बार टीम आकर नपाई कर चुकी है।
: सूरज चौहान, विकास नगर
नकहा से बरदगवां की तरफ जाने वाले मार्ग पर विस्तार और विकास नगर की तरफ 84 लोगों को मुआवजा मिलना है। इसके लिए घरों को तोड़ने के लिए लाल निशान भी लगा दिए गए हैं। जैसे ही मुआवजे का पेंच सुलझ जाता है, बरगदवां की तरफ पिलर ढलाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।
: एके सिंह, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम