फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में नैक टीम ने छात्रों, शिक्षकों-कर्मचारियों से लिया फीडबैक

Sat, 14 Jan 2023 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रो. रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में नैक पियर टीम ने पुरातन छात्रों के साथ भी चर्चा की। इस बैठक में विवि के छात्र रहे जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की जिसमें एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी रतन पाल सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में यूनिवर्सिटी के छात्र रहे डॉ. शिवशंकर शाही व कुछ प्रसिद्ध अधिवक्ता, उद्यमी और शिक्षक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बैठक करती नैक की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन के लिए आई नैक पियर टीम ने अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ ही छात्रों, पुरातन छात्रों और उनके अभिभावकों से भी फीड बैक लिया।
विज्ञापन


टीम के चेयरमैन प्रो रमेश चंद्रा ने सभी सदस्यों के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों से शैक्षणिक, शोध तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। शिक्षकों को विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। टीम का तीन दिवसीय दौरा शनिवार को पूरा हो जाएगा।

टीम ने दूसरे दिन की औपचारिक शुरुआत प्रशासनिक भवन स्थित आईक्यूएसी सेल के निरीक्षण से की। इसके बाद कुलसचिव कार्यालय, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, वित्त अधिकारी कार्यालय, कार्य अधीक्षक कार्यालय तथा लेखा विभाग पहुंचकर भी टीम ने मूल्यांकन किया।  नैक पियर टीम ने शिक्षा शास्त्र विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग, बीए एलएलबी तथा गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वहां से निकलकर टीम ने पूर्वांचल म्यूजियम, दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ, बॉटनिकल गार्डन, चौरीचौरा गार्डन, स्वामी विवेकानंद गार्डन, चांसलर गार्डन के साथ-साथ इनक्यूबेशन सेंटर, नेट हाउस, ग्रीन हाउस जीरो वेस्ट कैंपस सेंटर, वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निरीक्षण कर कई बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी जुटाई।

 टीम ने विश्वविद्यालय के अतिथि गृह, स्वास्थ्य केंद्र, आईटीसी सेल, यूजीसी-एचआरडीसी सेंटर, प्रॉक्टर ऑफिस, गुवा ऑफिस तथा सेंटर ऑफ वुमन स्टडीज के साथ-साथ इंटरनेशनल सेल, प्लेसमेंट सेल, एंप्लॉयमेंट सेल तथा गर्ल्स हॉस्टल का भी निरीक्षण कर मूल्यांकन किया।

टीम ने कुलसचिव तथा वित्त अधिकारी के साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संग भी बैठक की। साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुरातन छात्रों तथा अभिभावकों के साथ भी चर्चा की।

विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन के लिए तीन-दिवसीय दौरे पर आई नैक पियर टीम में चेयरमैन प्रो. रमेश चंद्रा तथा मेंबर कोआर्डिनेटर प्रो. सुरेश आर एम, प्रो. संजीव भानावत, प्रो. सुभाष चंद्रा राय, प्रो. स्वाति सेरेकर तथा प्रो. वंदना पूनिया शामिल हैं।

छात्र रहे जनप्रतिनिधियों से भी की मुलाकात
प्रो. रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में नैक पियर टीम ने पुरातन छात्रों के साथ भी चर्चा की। इस बैठक में विवि के छात्र रहे जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की जिसमें एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी रतन पाल सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में यूनिवर्सिटी के छात्र रहे डॉ. शिवशंकर शाही व कुछ प्रसिद्ध अधिवक्ता, उद्यमी और शिक्षक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें