बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छाती एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी मिश्रा बताते हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों के फेफड़े कमजोर हो चुके हैं। उन्हें इसके लिए चलते इंफ्लुएंजा समेत कई अन्य बीमारियों की शिकायत होती है। ऐसे मरीजों को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी होती है। इंफ्लुएंजा से बचाव के लिए हर साल एक इंजेक्शन भी लगवाना पड़ता है।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गुप्ता बताते हैं कि ऐसे मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए जिन मरीजों का फेफड़ा संक्रमित है, या कोविड के बाद सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्क्त आदि की समस्या है तो उन्हें बिना अचानक अधिक परिश्रम, दौड़ना, ऊंचाई पर चढ़ने आदि का कार्य नहीं करना चाहिए। जिन मरीजों के हृदय एक बार कमजोर हो चुके हैं, उन्हें लंबे समय तक और कुछ परिस्थितियों में आजीवन दवा खानी पड़ सकती है। इसलिए बिना डॉक्टर से सलाह लिए दवा बंद न करें।
अगर हृदय कमजोर है तो ये न करें
- अचानक अधिक परिश्रम या कोई ऐसा खेल जिसमें अधिक दौड़ने पड़े उसमें शामिल न हों।
- अगर सांस लेने में दिक्कत है तो बिना डॉक्टरी सलाह लिए दवा बंद न करें।
- अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ की निगरानी में फिजियो थेरेपी कराएं
ये काम जरूर करें
- दर्द के कारणों की जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह लेकर ईसीजी, एंजियोग्राफी जरूर कराएं।
- शुरू के छह महीने तक शरीर को पूरा आराम दें
- जब भी अधिक परिश्रम का काम करना हो तो अपनी बीमारी का ध्यान रखें।
- कुछ मामलों में आजीवन दवा लेनी होती है, इसलिए अपने मन से दवा बंद न करें।
- दवा की डोज में परिवर्तन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।