फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुतवाल्लियान कमेटी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Sun, 17 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जुलूस-ए-मोहम्मदी 28 को निकलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। मुतवाल्लियान कमेटी के तत्वाधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी उठाए जाने के लिए 17 सूत्री मांग पत्र कमेटी के जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि महानगर की सभी मस्जिदों, दरगाहों व मदरसों के आस-पास समुचित सफाई, चूने का छिड़काव और पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जाए। महानगर के विभिन्न जगहों से जुलूस निकाला जाना है। जो 28 सितंबर की सुबह 6 बजे से निकलना प्रारंभ हो जाएगा। जो देर रात तक चलता रहेगा। ऐसे मौके पर हम जिला व नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों व पार्षदों व मुतवल्लियों के साथ जुलूस मार्गों का निरीक्षण समय से पूर्व पैदल कर लिया जाए। जो भी समस्या हो उसे तत्काल दुरुस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में हजी सोहराब खान, आदिल अमीन, हामिद अंसारी, शकील शाही, लड्डन खान, मास्टर सुल्तान खान सहित अन्य कई लाेग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें