फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूट्यूबर से दूरी बढ़ने पर की थी हत्या, पांच हिरासत में, एक की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 अप्रैल को यूट्यूबर महिला के दोस्त प्रदीप साहनी की हुई थी हत्या
विज्ञापन

गोरखपुर। सहजनवां इलाके की यूट्यूबर महिला के दोस्त प्रदीप साहनी (35) की हत्या के आरोप में रविवार को भी दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है, जिनसे पूछताछ चल रही है। मुख्य आरोपी राम सिंह की सहजनवां पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस की जांच में पता चला कि राम सिंह पहले शिल्पा का करीबी था। शिल्पा यूट्यूबर है। शिल्पा की मुलाकात प्रदीप से हुई तो वह अपना घर छोड़कर उसके साथ रहने लगा। राम सिंह को यह बात नागवार लग रही थी। इस वजह से उनके बीच रंजिश थी। इसी रंजिश में उसने हत्या कर दी। प्रदीप की दोस्त शिल्पा ने मामले में सहजनवां के मुस्तफाबाद मलऊर टोला कटहिया निवासी राम सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा ने पुलिस को बताया कि प्रदीप उसके घर पर कई साल से रह रहा था। 17 अप्रैल देर रात वह सिवान में गेहूं की मड़ाई करा रही थीं। प्रदीप कुमार उर्फ गोलू मजदूरों के लिए गुटका लेने गए थे। लौटते समय आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडा से उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। जानकारी पर पहुंची तब तक सभी आरोपी भाग गए थे। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें