फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती की हत्या

विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र कपिया खालसा में घटनास्थल का जायजा लेते एसपी । - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
गांव के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती की हत्या
विज्ञापन

- पुलिस की पूछताछ में युवती के पिता ने हत्या का गुनाह कबूला
- बोला-नहीं चाहता था कि शादी के बाद बेटी उसी गांव में रहे
- दूसरे धर्म के युवक से 2013 में मुंबई के कोर्ट में की थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया (सिद्धार्थनगर)। परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने ही गांव के दूसरे धर्म के युवक से शादी करने वाली युवती की रविवार शाम पांच बजे हत्या कर दी गई। हत्या का गुनाह युवती के पिता ने पुलिस से कबूल किया है। पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया कि वह नहीं चाहता था कि शादी के बाद उसकी बेटी उसी के गांव में रहे। पुलिस को शक है कि हत्या में और लोग भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया खालसा निवासी विश्वनाथ की पुत्री सुनीता (30) परिजनों की मर्जी के विरुद्ध वर्ष 2013 में गांव के युवक अब्दुल मोतिन से मुंबई के बांद्रा कोर्ट में शादी कर ली। सुनीता ने धर्म परिवर्तन करके अपना नाम शबनम रख लिया था। दोनों के तीन बच्चे हैं। एक माह पहले सुनीता मुंबई से आकर गांव में रहने लगी थी। उसका पति मुंबई कमाने चला गया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि युवती की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या करने के बाद आरोपित उसके ससुराल के घर के सामने स्थित खड़ंजे पर शव रखकर चले गए। हत्या के बाद गांव में सात थानों की पुलिस लगा दी गई है। सुनीता के मायके और ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।
विज्ञापन

पिता बोला- बेटी को मैंने मारा
पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पूछताछ के लिए सुनीता के पिता को हिरासत में लिया गया तो उसने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार विश्वनाथ ने कहा कि वह नहीं चाहता था कि उसकी मर्जी के बिना शादी करने वाली बेटी गांव में आकर रहे। उसे मना किया गया लेकिन वह नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि हत्या करने में और लोग भी शामिल रहे होंगे। घटना की सूचना पर एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, शोहरतगढ़ सीओ प्रदीप कुमार यादव, शोहरतगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। चिल्हिया एसओ यसवंत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें