फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर पर चढ़कर बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलरिहा क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव का मामला, उलाहना लेकर गए थे परदेसी
विज्ञापन


- पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा। क्षेत्र के बूढ़ाडीह में बुधवार की सुबह खेत में बकरी जाने के विवाद में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आकाश निषाद के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बूढ़ाडीह निवासी दशरथ ने बताया कि घर के बगल का रहने वाला आकाश सुबह बकरी चराने के लिए गया था। उसकी बकरी खेत में चली गई और फसल का नुकसान करने लगी। जानकारी होने पर 73 वर्षीय पिता परदेसी आकाश के घर उलाहना लेकर गए तो विवाद हो गया। जिसके बाद पिता घर चले आए। दशरथ ने कहा कि कुछ देर बाद आरोपी दरवाजे पर चढ़कर पिता को गाली देते हुए लात और घूसे से मारने-पीटने लगा। नीचे गिरने पर उनका गला दबा दिया। बहन विद्या और मां खेदनी पिता के बचाव में पहुंची तो आरोपी ने उन्हें भी मारा-पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मेरे पिता को उल्टी होने लगी और वह अचेत हो गए। एंबुलेंस से उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट में बुजुर्ग को चोटें आई थीं। जिसमें उनकी मौत हो गई। तहरीर मिलने पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें