फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां थाना क्षेत्र के कोरमा पुलिया के पास पानी से भरे गड्ढे में मुजौली गांव निवासी राजन (25) का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर उसकी बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिया, लेकिन मोबाइल फोन से सिम और मेमोरी कार्ड गायब मिला।
घरवालों के मुताबिक, राजन रविवार को पेंट पालिश के काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मुजौली गांव निवासी रामनाथ प्रसाद के चार बेटों में राजन तीसरे नंबर का था। वह पेंट पालिश कर जीवन यापन करता था। सबसे बड़े भाई की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद भाभी से उसकी शादी करा दी गई थी। रविवार की सुबह घर से वह काम पर जाने की बात कहकर बाइक से निकला। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो वह बंद मिला। उसकी तलाश की जा रही थी कि इसी बीच ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर स्थित कोरमा पुलिया के पास उसकी बाइक गिरी देखी। पास में ही पानी से भरे गड्ढे में राजन का शव मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो मोबाइल फोन तो बरामद हो गया, लेकिन सिम और मेमोरी कार्ड गायब है। यही वजह है कि पुलिस को भी हादसा होने पर संदेह है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सहजनवां संतोष कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें