फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेलीपार में भतीजे ने चाचा की पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- चाचा को भतीजे पर बहू से अनैतिक संबंध का था शक, पीछा करने पर वारदात
विज्ञापन

जान बचाकर घर पहुंचा, वहां भी हुई पिटाई से हुआ बेहोश
- मृतक की पत्नी ने भतीजे समेत अन्य लोगों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार इलाके के एक गांव में बुधवार को भतीजे ने 60 वर्षीय चाचा की पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि चाचा को भतीजे पर बहू से अनैतिक संबंध का शक था और दोपहर में बहू का पीछा करने लगा। इस दौरान अचानक आए भतीजे से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पति को भतीजे पर बहू से अनैतिक संबंध का शक हो गया था। बुधवार दोपहर में बहू के घर से निकलने पर वह पीछा करने लगे। गांव के समीप एक सुनसान मकान की ओर भतीजा जाता दिखा तो बहू को डांटने लगे। तभी भतीजा आ गया और फिर उसने अपने पति पर हमला कर दिया। जान बचाकर लहूलुहान हालत में वह भागकर घर आए और आपबीती सुनाने लगे। इस बीच पट्टीदारी के तीन लोगों ने भी पति पर हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। बेलीपार थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें