फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह ईंट हटाने को लेकर बैठी पंचायत, शाम को सरिया-सब्बल से पीटकर हत्या; 12 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 24 Jul 2024 04:54 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

राधा देवी की पैतृक जमीन में विपक्षी विश्वनाथ और फूलचंद की दीवार बारिश में गिर गई थी। उसी ईंट को हटाने के लिए उसके पति कई बार कहे। यहां तक कि कई बार पंचायत भी हुआ। मंगलवार सुबह भी दोनों पक्षों के बीच पंचायतन ईंट को हटा लेने की बात हुई। शाम को गिरोहबंद होकर आए सभी आरोपियों ने पति पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाक्षेत्र के पड़ियाडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को हुए घमासान में पुलिस ने 10 नामजद व दो अज्ञात पर हत्या व बीएनएस की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक के परिवार के लोगों का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से यह हत्या की गई है।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी राधा देवी ने तहरीर में बताया है कि उसकी पैतृक जमीन में विपक्षी विश्वनाथ और फूलचंद की दीवार बारिश में गिर गई थी। उसी ईंट को हटाने के लिए उसके पति कई बार कहे। यहां तक कि कई बार पंचायत भी हुआ।

मंगलवार सुबह भी दोनों पक्षों के बीच पंचायतन ईंट को हटा लेने की बात हुई। इसके बावजूद विपक्षियों ने नहीं हटाया। बाद में वह स्वयं उसके दिवंगत पति राजेन्द्र बेटी साधना माधुरी और बेटा गोविन्द ईंट को हटाने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान विपक्षी कन्हैया तिवारी उर्फ रवीन्द्र नाथ निवासी शंकरपुर थाना परशुरामपुर और गांव के ही रामचन्द्र के ललकारने पर विश्वनाथ, फूलचंद्र, संदीप, इन्द्रेश, कौशलेंद्र, आदित्य,आयूष, विद्यावती और दो अज्ञात सरिया, डंडा, भाला व सब्बल हाथों में लेकर आये और मुझे मेरे पति राजेन्द्र,बेटी साधना माधुरी बेटे हरीश व गोविन्द को एकजुट होकर जान से मार डालने की नियत से मारने पीटने लगे।

जिससे सभी को चोटें आयीं। उसके पति राजेन्द्र को सब्बल सरिया से सिर पर मार दिया। उन्हें मरा समझकर वह लोग मौके से भाग गये। आनन-फानन में पति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परशुरामपुर पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने जिला चिकित्सालय अयोध्या रिफर कर दिया । अयोध्या में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें