फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम के पार्षदों ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम के पार्षदों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर महानगर से जुड़ी जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के प्रतिनिधियों को महानगर में चल रहे विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारते समय जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए और आम नागरिकों की मूलभूत जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण है और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुलाकात में नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति पवन त्रिपाठी, पूर्व उपसभापति पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद धर्मदेव चौहान, पार्षद रणंजय सिंह , पूर्व पार्षद राम भुवाल कुशवाहा, पूर्व पार्षद वीर सिंह सोनकर और मंटू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें