फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम का वसूली अभियान तेज, 48 करोड़ रुपये का कर संग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से कर वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के पांचों जोन में वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। प्रत्येक आरआईटीसी (राजस्व निरीक्षक कर) को प्रतिदिन कम से कम 60 संपत्तियों से कर वसूली करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक करीब 43 करोड़ रुपये कर की वसूली की गई थी, जबकि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी तक 48 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। इससे साफ है कि इस वर्ष कर संग्रह में वृद्धि हुई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से बड़े बकायेदारों से कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कई सरकारी विभागों से भी बकाया कर की वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें पीडी, आयकर विभाग, सिंचाई विभाग, उद्योग विभाग के उपक्रम समेत अन्य संस्थान शामिल हैं। नगर निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे समय से अपना कर जमा कर दें, ताकि उन्हें अगले वर्ष अतिरिक्त ब्याज या दंड से बचाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें