फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 76 करोड़ से जीडीए काॅलोनियों में नगर निगम कराएगा विकास कार्य

Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) से नगर निगम को हस्तांतरित कॉलोनियों में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम की ओर से जीडीए की काॅलोनियों में लगभग 76 करोड़ से विकास कार्य होंगे। इसमें सड़कें, जलनिकासी की व्यवस्था के अलावा पार्कों का सुंदरीकरण व अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से आठ विकास कार्यों के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। परियोजनाओं के तहत गौतम विहार विस्तार कॉलोनी में सड़क सुधार तथा पार्कों की मरम्मत और पेंटिंग, वसुंधरा इंक्लेव फेज-1, फेज-2 और फेज-3 में सड़क एवं पार्कों का विकास, बुद्ध विहार पार्ट-ए, बी और सी में सड़क व नाला मरम्मत तथा अम्रपाली आवासीय योजना में सड़क सुधार कराया जाएगा। इनमें सबसे बड़ी परियोजना चंपा देवी पार्क से बुद्धा गेट तक 1,200 मिमी एसीसी ह्यूम पाइप के जरिए भूमिगत जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की है। इस कार्य पर करीब 2.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी। इसके अलावा पार्कों में भी सुंदरीकरण के कार्य होंगे।

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि सभी कार्यों का भुगतान गुणवत्ता जांच के बाद ही किया जाएगा। सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदारों को पांच वर्ष तक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य हस्तांतरित कॉलोनियों में भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें