फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम को ग्लोबल वाटर टेक अवार्ड, जल प्रबंधन के नवाचार में मिला सम्मान

Sat, 22 Aug 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहरी जल प्रबंधन में तकनीक, प्रकृति आधारित समाधान और जनभागीदारी के जरिये किए गए प्रयासों के लिए गोरखपुर नगर निगम को प्रतिष्ठित जीईईएफ ग्लोबल वाटर टेक अवार्ड 2026 के तहत इंटीग्रेटेड अर्बन वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर 2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने सम्मान ग्रहण किया। सम्मेलन का विषय आने वाली पीढ़ियों के लिए जलस्रोत से सतत विकास तक नवाचार को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

सम्मान ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरमेंटल फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। मेयर ने सम्मेलन में बताया कि गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में शहरी बाढ़ प्रबंधन के लिए स्थापित अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल के तहत 110 स्वचालित जलस्तर सेंसर, वर्षा पूर्वानुमान प्रणाली, जलनिकासी नेटवर्क का डिजिटल ट्विन, वास्तविक समय निगरानी और स्वचालित पंपिंग व्यवस्था को एकीकृत किया गया है। शहर के 25 प्रमुख पंपिंग स्टेशनों में से 21 को स्काडा आधारित स्वचालन से जोड़ा जा चुका है।

महापौर के अनुसार वर्ष 2025 के मानसून में इन व्यवस्थाओं के चलते जलभराव की औसत अवधि 12 घंटे से घटकर डेढ़ घंटे से भी कम रह गई। इसके अलावा तकियाघाट में वेटलैंड, रॉक फिल्टर और स्थानीय वनस्पतियों के जरिये अपशिष्ट जल उपचार किया गया। मोती पोखरा में नैनो बबल और अल्ट्रासाउंड तकनीक का इस्तेमाल जल संरक्षण और संवर्धन के लिए किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव और सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

पैनल चर्चा में साझा किया अनुभव
ग्लोबल वाटर टेक अवार्ड समिट 2026 में मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने स्मार्ट और सतत जल प्रबंधन वास्तविक प्रभाव देने वाली तकनीकों का विस्तार विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने गोरखपुर में जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे तकनीक आधारित प्रयासों और उनके प्रभाव के बारे में अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें