संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मेरा कूड़ा, मेरी जिम्मेदारी, मेरा शहर, मेरी पहचान के तहत नगर निगम की तरफ से बेतियाहाता स्थित मीराबाई पार्क में जागरुकता अभियान चलाया गया। नगर निगम की तरफ से स्वच्छता ही सेवा के तहत गार्बेज फ्री इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर नव देवी सम्मान से सम्मानित शीला पांडेय ने शनिवार को बेतियाहाता कॉलोनी में आयोजित इस अभियान में भागीदारी की। कॉलोनी की वूमेन वेलफेयर सोसायटी की सदस्यों की ओर से स्वच्छता क्विज का भी आयोजन किया गया। अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव ने कहा कि लोगों को जागरूक होकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त व नोडल अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी, सफाई निरीक्षक गौरी शंकर व नगर निगम की टीम मौजूद रही।