फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी: रिक्त छह सदस्यों के चुनाव के लिए भाजपा-सपा ने खोले पत्ते

Fri, 03 Jan 2020 12:51 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव को लेकर की गई बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के कार्यकारिणी के रिक्त हुए छह सदस्यों के लिए भाजपा और सपा ने अपने अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। हालांकि अब तक निर्दल प्रत्याशियों ने पत्ते नहीं खोले हैं। निर्दल यदि एक सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो निर्विरोध चुनाव होना तय है। यदि निर्दलों ने दो सीटों पर दावेदारी की तो वोटिंग की स्थिति बन सकती है। नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से रिक्त हुए छह सदस्यों के पदों के लिए चार जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेयर के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा की ओर से पूर्व उपसभापति मनु जायसवाल, आलोक सिंह विषेन और अभिषेक निषाद के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि भाजपा चार पार्षदों को चुनाव में उतारने को लेकर जोड़तोड़ कर रही है, लेकिन फि लहाल उसने तीन सदस्यों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। वहीं सपा ने गुरुवार को बैठक कर चुनाव में उतारे जाने वाले दो सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है।

पार्षद रमेश यादव और शकुन मिश्रा के नाम की घोषणा के साथ ही दोनों का जीतना भी लगभग तय है। सीधे समीकरण के हिसाब से देखें तो भाजपा तीनए दो सपा और एक निर्दल पार्षद जीतते दिख रहे हैं। हालांकि निर्दल पार्षदों में दो सीट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। निर्दल पार्षदों में संजय यादव और आनंद वर्धन सिंह के चुनाव लड़ने की उम्मीद है। निर्दल यदि सिर्फ एक सीट पर लड़ने को तैयार होते हैं तो छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भाजपा पार्षद का उपसभापति बनना लगभग तय


नगर निगम बोर्ड में भाजपा के 27, समाजवादी पार्टी के 18, बसपा के पांच, कांग्रेस के दो पार्षद हैं। वहीं निर्दल पार्षदों की संख्या 18 हैं। निर्दल पार्षदों में रिंकी देवी, छठी लाल और एहतेराम हुसैन का समर्थन घोषित तौर पर भाजपा को है। इसके अलावा कई अन्य निर्दल पार्षदों का समर्थन भाजपा को है। इसी वजह से इस  कार्यकारिणी समिति में भाजपा के सात सदस्य चुने गए थे। संख्या बल के हिसाब से इस बार भी भाजपा के तीन पार्षदों का कार्यकारिणी सदस्य चुना जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में कार्यकारिणी सदस्यों में भाजपा की संख्या फिर से सात हो जाएगी और अगला उपसभापति भाजपा से ही चुना जाएगा।  

ये सदस्य होंगे बाहर
भाजपा- बृजेश सिंह छोटू (उपसभापति), राधेश्याम रावत, संजय श्रीवास्तव और चंद्रशेखर सिंह
सपा- शहाब अंसारी, संजय यादव  

अभी ये पार्षद रह जाएंगे कार्यकारिणी सदस्य
भाजपा- राजेश तिवारी, रामभुआल कुशवाहा, अजय राय
सपा- आकाश चौहान, उजैर अहमद
कांग्रेस- संजीव सिंह सोनू
सपा- संजय यादव, शहाब अंसारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें