फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो अवैध यूनिपोल को नगर निगम ने किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशों के क्रम में नगर निगम की टीम अवैध विज्ञापन के साधनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम की टीम ने द्वितीय चरण में लखनऊ रोड पर अभियान चलाते हुए दो अपंजीकृत यूनिपोल हटवाकर जब्त किए। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई शहर को अव्यवस्थित और भद्दा बनाने वाले अवैध विज्ञापन ढांचों को हटाने के उद्देश्य से की जा रही है। अभियान के दौरान यह पाया गया कि संबंधित यूनिपोल नगर निगम में पंजीकृत नहीं थे, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में शहर के सभी प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच के दौरान जो भी अवैध विज्ञापन साधन पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल हटाकर जब्त किया जाएगा। साथ ही संबंधित फर्मों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और जुर्माने की वसूली भू-राजस्व की भांति की जाएगी। नगर निगम ने विज्ञापन एजेंसियों को चेतावनी दी है कि वे नियमानुसार पंजीकरण कराकर ही विज्ञापन कार्य करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें