हस्तांतरण के बाद बचे हुए विकास कार्य कराने में होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तारामंडल क्षेत्र में विकसित जीडीए की 12 कॉलोनियों के हस्तातंरण के बाद नगर निगम बचे हुए विकास कार्य कराएगा। कॉलोनियों को चमकाने के लिए 11.18 करोड़ रुपये की मांग नगर निगम ने जीडीए से की है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट और बिजली संबंधी कार्यों के लिए 18 लाख रुपये अलग से खर्च किए जाएंगे।
जीडीए की 12 कॉलोनियां नगर निगम को सौंपी जाएंगी। इनके हस्तांतरण के लिए सर्वे की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इन कॉलोनियों में जो काम बचे हुए हैं, उनको पूरा कराने के लिए नगर निगम ने जीडीए से बजट की मांग की है। नाली, सड़क समेत अन्य कार्यों के लिए कुल 11.18 करोड़ रुपये का खर्च तय किया है। जीडीए अधिकारियों के अनुसार इस योजना पर काम चल रहा है। कॉलोनियों में कुछ कार्यों के लिए प्राधिकरण ने टेंडर किया है। कुछ में काम करने वाली फर्मों को नियम और शर्तों के मुताबिक सिविल वर्क का रखरखाव करना है। स्ट्रीट लाइट और बिजली संबंधी कार्यों में 18 लाख रुपये अलग से खर्च होंगे।
वर्जन
जल्द ही नगर आयुक्त संग बैठक करके कॉलोनियों का हस्तांतरण किया जाएगा। उसी दौरान नगर निगम की ओर की गई मांग को पूरा किया जाएगा, ताकि कॉलोनियों में बाकी कार्यों को पूरा कराया जा सके।
-आनंदवर्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए