गोरखपुर। जिला अस्पताल में खून, यूरिन और स्टूल की जांच एक ही छत के नीचे कराने के लिए केंद्र सरकार की पहल पर जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में इंटीग्रेटेड हेल्थ लेबोरेटरी बनाई जाएगी। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसके समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में बन रहे भवनों का ऑनलाइन शिलान्यास किया।
दोपहर करीब 2 बजे हुए इस शिलान्यास के बाद महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जांच की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलने से मरीजों व उनके तीमारदारों को भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी। एसआईसी डाॅ. राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस लेबोरेटरी के कुछ हिस्सों का निर्माण क्षेत्रीय निदान केंद्र के पीछे की खाली जमीन पर कराया जाएगा। ब्यूरो