फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर आयुक्त की चेतावनी बेअसर, बारिश में फिर जलमग्न हुआ लाजपतनगर

Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- हुमायूंपुर उत्तरी चौराहे पर जलनिकासी को लेकर नगर निगम ने पहले ही जताई थी आशंका
- पीडब्ल्यूडी को चेतावनी के बाद भी नहीं हुआ समाधान, बारिश में खुली व्यवस्था की पोल



गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन की चेतावनी के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने हुमायूंपुर उत्तरी चौराहे पर जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए। सोमवार को हुई बारिश के बाद लाजपत नगर में दोबारा जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर जिस स्थिति की आशंका जताई थी, वह बारिश के बाद सही साबित हुई।

आठ अगस्त को नगर आयुक्त अजय जैन ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर हुमायूंपुर उत्तरी चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान क्रॉस कलवर्ट पुलिया को चौराहे से काफी पहले बनाए जाने पर सवाल उठाया था। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा की शिकायत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि हड़हवा फाटक, जनप्रिय विहार, कबीरनगर, चक्सा हुसैन और लाजपतनगर सहित कई इलाकों से आने वाले पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजयनगर के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने आरोप लागाया कि नगर आयुक्त ने पत्र में आशंका जताई थी कि बारिश के दौरान पानी लाजपत नगर में जमा हो सकता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। साथ ही साफ कहा था कि बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पैदा होने पर इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होगी। इसके बाद भी सोमवार की बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लाजपत नगर में फिर पानी भरने से स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। इसके साथ ही बारिश के कारण तत्काल सिविल लाइंस का स्कूल रोड, खूनीपुर, नखाख रोड पर भी पानी भर गया। हालांकि कुछ घंटे बाद इससे निजात मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें