फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह साइकिल से निकले नगर आयुक्त, देखा अतिक्रमण, जानिए अभियंताओं को क्या दी सीख

Tue, 23 Apr 2024 12:11 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल गोपलापुर में निरीक्षण के दौरान अभियंताओं से पूछताछ - फोटो : स्त्रोत- नगर निगम
विज्ञापन

गोपलापुर में जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम नाले का निर्माण करा रहा है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। काम की गति धीमी मिली तो अवर अभियंता को निर्देशित किया कि इस मार्ग पर लोगों ने सड़क तक बढ़कर अतिक्रमण कर लिया है। इसे हटवाए बिना नाले को मोड़ते हुए निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन




उन्होंने अवर अभियंता अभय सोनकर को सख्त निर्देश दिया कि गोपलापुर में सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के बाद ही नाले का निर्माण होना है। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी को निर्देशित किया कि नाले का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान आंबेडकर चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौक होते रुस्तमपुर ढाले तक कई जगह कूड़े के ढेर मिले, जबकि इस रोड पर नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी भी चलती है। पाया गया कि कुछ लोग अभी भी अपने घरों का कूड़ा गाड़ी में न देकर सड़क पर फेंक देते हैं।

नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी ओपी यादव को ऐसे लोगों को चिह्नित कर ईटीएफ की सहायता से जुर्माना लगाने के लिए निर्देशित किया।

हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे वाली कॉलोनी की सड़कों पर नाली का पानी बहता पाया गया। नगर आयुक्त के पूछने पर सफाई निरीक्षक ने बताया कि बेतियाहाता स्थित सराफ रेजीडेंसी से रोजाना सुबह सीवर का पानी बहाया जाता है जिस कारण ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगता है।

नगर आयुक्त ने फलमंडी गेट के सामने बड़े पोकलेन मशीन से कराए जा रहे नाला सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें