फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विंध्याचल दर्शन कर आते समय सड़क हादसे में कारोबारी की मौत- जानिए कैसे हुआ हादसा

Tue, 23 Apr 2024 11:45 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मृतक व्यापारी पुनीत जैन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विंध्याचल धाम का दर्शन कर गोरखपुर आते समय प्रसिद्ध कारोबारी राय रविंद्र जैन की कार गाजीपुर में सोमवार को अपराह्न तीन बजे टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे उनके ज्येष्ठ पुत्र पुनीत जैन (51) की मौत हो गई। यह खबर गोरखपुर पहुंचते ही व्यापारी समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के असुरन चौक के समीप भेड़ियागढ़ निवासी राय रविंद्र जैन सोमवार की भोर में निजी कार से परिवार समेत विंध्याचल धाम का दर्शन करने निकले थे। उनके साथ बेटे पुनीत जैन, उनकी पत्नी और बेटे की पत्नी भी थीं। दर्शन-पूजन के बाद वह गोरखपुर के लिए चल दिए। कार पुनीत चला रहे थे।

दिन में करीब तीन बजे वह गाजीपुर के पास पहुंचे थे कि टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में सभी घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गाजीपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया। रविंद्र जैन, उनकी पत्नी और बहू को हल्की चोट आने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन


उधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर गोरखपुर लाया जाएगा। उधर, भेड़ियागढ़ स्थित उनके आवास पर हादसे की सूचना पाकर रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंच गए।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें