फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुकुल मणि त्रिपाठी को आईईएस में 76वीं रैंक

विज्ञापन
मुकुल मणि त्रिपाठी को यू०पी०एस०सी० आई०ई०एस में 76वीं रैंक।
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के इंदिरानगर (पैडलेगंज) निवासी मुकुल मणि त्रिपाठी ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (यूपीएससी-आईईएस) की परीक्षा में 76वीं रैंक हासिल की है। मुकुल वर्तमान में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में श्रेणी-2 के वैज्ञानिक हैं। अभय कुमार त्रिपाठी और एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिका अरुणा त्रिपाठी के पुत्र मुकुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आरपीएम एकेडमी से प्राप्त की। मुकुल के मामा उद्यमी व समाजसेवी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि वह शुरू से मेधावी रहे हैं। इसके पूर्व भाभा परमाणु केंद्र, एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया, इंडियन ऑयल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुकुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई व गुरुजनों को दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें