फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS का संवाद कार्यक्रम: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, युवा भारत को दिल में उतारे यूथ

Tue, 21 Apr 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए मुकुल कानिटकर ने कहा कि राष्ट्र जीवन में संघर्षरत रहकर भारत को संगठित बनाना है। युवा संवाद आज के युवा वर्ग के लिए आवश्यक है। जब-जब देश और समाज पर संकट की स्थिति आई है, तब-तब युवाओं ने ही सेवा भाव के साथ संघर्ष करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना ही सच्ची व्यवस्था क्षमता का परिचायक है।
विज्ञापन
युवा संवाद कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य वक्ता मुकुल कानितकर व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार टोली के सदस्य मुकुल कानिटकर ने कहा कि संघ का कार्य केवल संगठन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की साधना पर चलता है। कार्य की मुख्य धारा में युवा मुख्य इकाई के रूप में केंद्रित हैं।

विज्ञापन


इसलिए आज की आवश्यकता के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। इस दृष्टिकोण की सार्थकता तभी संभव है जब युवा इस भाव को अपने जीवन में उतारें। भागदौड़ एवं बाजारीकरण के प्रभाव ने युवाओं को उनके मार्ग से दूर कर दिया है।

मुकुल कानिटकर, सोमवार को संघ के शताब्दी वर्ष पर महानगर उत्तर भाग की ओर से आयोजित ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुकुल कानिटकर ने गोरक्ष प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार, सह भाग कार्यवाह राजेश के साथ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि करके किया।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए मुकुल कानिटकर ने कहा कि राष्ट्र जीवन में संघर्षरत रहकर भारत को संगठित बनाना है। युवा संवाद आज के युवा वर्ग के लिए आवश्यक है।

जब-जब देश और समाज पर संकट की स्थिति आई है, तब-तब युवाओं ने ही सेवा भाव के साथ संघर्ष करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना ही सच्ची व्यवस्था क्षमता का परिचायक है।

शताब्दी वर्ष की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि समाज के अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने के लिए युवा सम्मेलन किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से ऐसे लोग भी संघ से जुड़ रहे हैं, जो अब तक संघ कार्य में शामिल नहीं हो पाए थे।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण, संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक जैसे कदम आवश्यक हैं। यदि समाज संगठित होकर एक दिशा में कार्य करेगा तो पर्यावरण संरक्षण में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ किया गया। संचालन प्राथिला ने किया तथा कार्यक्रम की प्रस्ताविकी डाॅ. अखिलेश्वर ने रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार ने की।

इस अवसर पर आरएसएस के सह भाग कार्यवाह संतोष पांडेय, मुख्य मार्ग प्रमुख प्रवीण, जिला प्रचारक आशुतोष, सह भाग कार्यवाह राजेश, डॉ. पीएन सिंह, डॉ. स्वाति, डॉ. साक्षी, मोनिका अग्रवाल, डॉ. हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें