फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1950 की सनद लेने पहुंचे आजमगढ़ के विधायक आलम बदी, हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के निजामाबाद (आजमगढ़) से विधायक आलम बदी मंगलवार को मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वर्ष 1950 की अपनी हाईस्कूल की सनद प्राप्त की। इस अवसर को खास बनाते हुए कॉलेज प्रबंधन समिति ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें उन्हें सनद के साथ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को मेडल, सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जेईई मन में सफल तीन छात्रों को भी सम्मान मिला। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन और शिक्षकों को याद किया और विकास कार्यों पर खुशी जताई।
प्रबंधक महबूब सईद हारिस ने बताया कि विधायक का कॉलेज से पुराना नाता है। उनके पिता बदी उज्जमा कॉलेज में अरबी और उर्दू के शिक्षक थे। प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद ने उन्हें ओल्ड ब्वॉय मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहसिन खां, डॉ. रफीउल्लाह बेग, मैनेजर हसन जमाल, जियाउल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें