फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार था एरिया मैनेजर, 20 दिन बाद ऐसे पहुंचा जेल

Tue, 03 Mar 2020 07:10 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए वाराणसी निवासी आरोपित शख्स पहुंचा कोर्ट
  • आरोपित एमआर को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया था मामले का पर्दाफाश
विज्ञापन
एमआर को पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमआर के साथ मिलकर गोरखनाथ इलाके से युवती को अगवा करके रेलवे स्टेशन स्थित होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपित दवा कंपनी का एरिया मैनेजर आशीष कुमार सिंह मंगलवार को कोर्ट में हाजिर हो गया। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब वह कोर्ट में पहुंचा। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ ही और डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी को युवती जिला अस्पताल पहुंची थी और दो पुलिसकर्मियों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 36 घंटे के भीतर सीसी टीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बलिया के खेसुरी थाना क्षेत्र के अजनेरा निवासी आलोक कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने दवा कंपनी के एरिया मैनेजर आशीष कुमार सिंह का नाम बताया।

पता चाला कि दवा कंपनी का एरिया मैनेजर आशीष कुमार सिंह होटल में रुका था। वहां पर एमआर आलोक सिंह भी गया था। दोनों कंपनी के काम से बरगदवां गए थे। वहां से लौटने के दौरान युवती को अगवा करके होटल में ले आए थे और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किए। कमरे की बुकिंग आशीष कुमार सिंह के नाम पर ही थी। पुलिस आरोपित आशीष सिंह की तलाश में वाराणसी स्थित उसके आवास में पहुंच गई, मगर वह पकड़ में नहीं आया। कई दिन वाराणसी में डेरा डालने के बाद टीम लौट आई थी। हालांकि आरोपित के सगे-संबंधियों पर पुलिस का दबाव बना था।
विज्ञापन


पुलिस पर आरोप लगते ही मची थी खलबली
युवती ने दो पुलिस वालों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद महकमे में खलबली मच गई थी। एसएसपी, एसपी सिटी ने इस पूरे मामले की जांच कर जल्द पर्दाफाश का आदेश दिया था। बाद में पुलिस को होटल के सीसी टीवी कैमरे से मदद मिली और घटना के पर्दाफाश में आरोपित का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने राहत महसूस की थी। पुलिस ने यह भी बताया था कि कद काठी पुलिस वालों की तरह होने की वजह से युवती ने आरोपितों को पुलिसकर्मी समझ लिया था।  

एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि आरोपित की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। वह परिवार के सदस्यों के साथ फरार था। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आरोपित आशीष ने मंगलवार की दोपहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें