फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएसपी : सात से नौ दिसंबर तक होगी राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) के संस्थापक सप्ताह समारोह के तहत पहली बार राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों के लिए तीन भाषाओं (संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी) में होने वाली यह प्रतियोगिता सात से नौ दिसंबर तक महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में होगी।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए एमपीएसपी की ओर से संचालित संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमेें तीनों वर्गों में विभिन्न संस्थानों के तीन-तीन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। वे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में एमपीएसपी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संचालन समिति के सदस्य डॉ. नितीश शुक्ल ने बताया कि संस्कृत वर्ग में गौरव तिवारी (श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ), कुमारी काव्या (एमजीयूजी) एवं क्षमा पांडेय (दिग्विजनाथ पीजी कॉलेज) का चयन किया गया। हिंदी भाषा वर्ग में प्रद्युम्न दूबे (दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज), अश्विनी कुमार चौबे (श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ) एवं प्रभात शुक्ल (दिग्विजयनाथ एलटी कॉलेज) का चयन किया गया।
विज्ञापन

अंग्रेजी वर्ग में श्रेया सिंह (एमजीयूजी), आशुतोष यादव (महाराणा प्रताप प्रद्यौगिकी संस्थान) एवं अक्षिता मिश्रा (एमजीयूजी) का चयन किया गया। आंतरिक मूल्यांकन में एमपीएसपी के विभिन्न संस्थानों के 61 (संस्कृत में 16, हिंदी में 24 एवं अग्रेजी में 21) विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

सर्वोत्तम एनसीसी कैडेट चयन प्रतियोगिता कल
समारोह के तहत 23 नवंबर को सर्वाेत्तम एनसीसी कैडेट चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी छह वर्गों में 47 सब यूनिटों के कुल 292 कैडेटों ने हिस्सा लिया। इसी तरह पीटी प्रतियोगिता में कुल सात टीमों से 264 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें