फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरूकता अभियान: सांसद रवि किशन ने मुस्लिम परिवारों से मिलकर बताई सीएए की खासियत

Sat, 08 Feb 2020 09:02 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • भाजपा सांसद रवि किशन ने जन जागरूकता अभियान चलाया
  •  बेनीगंज स्थित दफ्तर में अभियान की समीक्षा की गई
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने मुस्लिम परिवारों से मिलकर बताई सीएए की खासियत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शनिवार को भाजपा नेताओं ने जन जागरूकता अभियान चलाया। सांसद रवि किशन मुस्लिम परिवारों के बीच गए और कहा कि नया कानून नागरिकता देने वाला है। इससे किसी जाति, धर्म के लोगों को नुकसान नहीं होगा। किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। कांग्रेस, वामपंथी सहित अन्य विपक्षी पार्टियां अफवाह फैलाकर अपना स्वार्थ साधने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


सीएए के समर्थन में भाजपा का दूसरे चरण का जागरूकता अभियान जारी है। इसी सिलसिले में शनिवार को बेनीगंज स्थित पार्टी दफ्तर में बैठक भी हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी की मौजूदगी में कहा गया कि मोदी सरकार ने तीन तलाक, अनुच्छेद 370 व 35ए, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, सीएए पर ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसपर जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

रविवार और सोमवार को विशेष अभियान चलेगा। साथ ही 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक के बाद नेता व सांसद जनसमर्थन जुटाने निकल पड़े। सांसद ने बाजार और चौराहों पर जाकर ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा वालों से समर्थन मांगा। साथ ही सीएए पर छपी पुस्तक भेंट की। मुस्लिम इलाकों में जाकर भी नए कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए

इससे पहले जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजिताशु सिंह आशु, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने भी सीएए पर समर्थन जुटाया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, दया कृष्ण गुप्त, ओपी शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश शर्मा, पंकज जायसवाल, चतुर्भुज प्रसाद, बृजेशमणि मिश्र, प्रशांत गौड़, पीयूष मिश्र, सुनील त्रिपाठी, जय प्रकाश और पवन चतुर्वेदी मौजूद रहे।

भाजपा सांसद रवि किशन शनिवार की देर शाम गोरखनाथ मंदिर गए। वहां गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए, फिर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर पूजा की। सांसद ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन से ताकत मिलती है।  

संत रविदास मंदिर भी जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर 1.30 बजे संत रविदास मंदिर अलवापुर सूरजकुंड जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी बृजेशमणि मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री हर वर्ष संत रविदास मंदिर जाते हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर हमेशा से सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें