फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि किशन ने किया श्रमदान: सांसद ने झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश, बटोरा कचरा,कहा- हर नागरिक की जिम्मेदारी

Thu, 04 Jun 2026 11:50 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर महानगर के नौका विहार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद रवि किशन के साथ महानगर जिलाध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव तथा नगर निगम के पार्षदों ने श्रमदान किया। सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।
विज्ञापन
कूड़ा उठाकर श्रमदान करते सांसद रवि किशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोरखपुर के सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने मंगलवार को श्रमदान एवं प्लॉग रन अभियान में हिस्सा लिया। नौका विहार क्षेत्र में महापौर और पार्षदों के साथ मिलकर उन्होंने प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

विज्ञापन


गोरखपुर महानगर के नौका विहार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद रवि किशन के साथ महानगर जिलाध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव तथा नगर निगम के पार्षदों ने श्रमदान किया। सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

विज्ञापन

सांसद रवि किशन व अन्य भाजपा पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वच्छ भारत मिशन से लोगों में सकारात्मक सोच विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है । रवि किशन ने कहा कि समस्त गोरखपुर और नौका विहार को प्लास्टिक मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त बनाना केवल अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।

यदि हर नागरिक आसपास स्वच्छता का संकल्प ले तो शहर और देश दोनों सुंदर बन सकते हैं। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें