मूर्ति स्थापना करते सांसद रवि किशन और शहर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
सदर सांसद व अभिनेता रवि किशन तथा नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को झारखंडी मंदिर में शनिदेव की मूर्ति स्थापना कराई। दोनों ही इस दौरान मंदिर की ओर से निकल रही कलश यात्रा में भी शामिल हुए। उन्हें देख कर लोग सेल्फी लेने में जुटे रहे।
मूर्ति स्थापना से पहले सांसद ने भगवान शंकर के शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, जल चढ़ाकर पूजा पाठ किया। उन्होंने कलश यात्रा में पीला झंडा लेकर पैदल यात्रा भी की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह, रणविजय सिंह जुगनू , सांसद के पीआरओ पवन दुबे व शिव मंदिर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के साथ ही सैकड़ों लोग मौजूद रहे।