फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सांसद रवि किशन ने घायल युवक को एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल भिजवाया, भरोसा दिया कि कुछ नहीं होगा

Thu, 22 Feb 2024 04:29 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सांसद रवि किशन गोरखपुर स्थित अपने आवास जा रहे थे। इसी बीच सर्किट हाउस रोड से घर की तरफ जाते समय युवक को सड़क किनारे घायल देखा। गाड़ी रोककर उनका परिचय लेकर तत्काल एंबुलेंस को फोन कर बुलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद रवि किशन गोरखपुर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। इसी बीच पैडलेगंज पुलिस चौकी के सामने रोड एक्सीडेंट से गंभीर रूप से घायल युवक को देखकर सांसद रवि किशन ने अपनी गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद नीचे उतरकर युवक के पास गए और उसका हाल खबर लिया। पानी मंगवाकर खुद से उसके चेहरे पर पानी की छींटे भी मारी। विश्वास दिलवाया कि उसे कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन




पीआरओ को निर्देशित कर जिला अस्पताल फोन कर तत्काल एंबुलेंस बुलवाई। तीन से चार मिनट के भीतर ही युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पिपरापुर के कादिर अपने एक सहयोगी के साथ कहीं जा रहे थे कि इसी बीच एक्सीडेंट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें