फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मासूम को झारखंड में बेचने के लिए मौसा ने किया था अपहरण, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 21 Jul 2021 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पादरी बाजार स्थित नंदानगर कॉलोनी की घटना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के नंदानगर कॉलोनी से सोमवार सुबह ढाई साल के बच्चे का अपहरण मौसा ने झारखंड में बेचने के लिए किया था। वारदात में उसका एक दोस्त भी शामिल है। पूछताछ में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपी मौसा सीताराम और उसके दोस्त जय शंकर श्रीवास्तव को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नंदनगर कॉलोनी निवासी सरोज गुप्ता के इकलौते पुत्र आदर्श गुप्ता का सोमवार की सुबह मौसा ने टॉफी दिलाने के बहाने घर से अपहरण कर लिया था। वह बच्चे को झारखंड में बेचने की फिराक में था। 

आधे घंटे बाद जब मासूम घर नहीं पहुंचा तब उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। अपने जीजा के नंबर पर फोन किया तो उसने बच्चे को घर पर पहुंचाने की बात कही। परेशान मां ने गुलरिहा पुलिस को सूचना दी थी। 
विज्ञापन


गुलरिहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरणकर्ता को देवरिया जीआरपी के माध्यम से पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में अपहरणकर्ता की पहचान बलिया जनपद के थाना गडवार के जिगनिया खास निवासी सीताराम गुप्ता व जय शंकर श्रीवास्तव के रूप में हुई। 

दोनों वर्तमान में शाहपुर इलाके के संगम चौराहे के पास किराए पर मकान लेकर रहते थे। गुलरिहा पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें