फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर

Wed, 18 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। मोतीराम अड्डा-झंगहा मार्ग पर रामपुर के पास सोमवार देर रात अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआ निवासी अविनाश निषाद (29) सोमवार देर रात अपने मित्र सोनू निषाद (28) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। खोराबार क्षेत्र के रामपुर के पास उनकी बाइक की अज्ञात बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। घायल सोनू को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात बोलेरो और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें