फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की सजा बेटे को क्यों?: जन्म के बाद नवजात को दूध पिलाने से मां ने किया इनकार, बोली- मैं इसे नहीं पाल सकती

Fri, 19 Dec 2025 06:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

मां ने पहले नवजात को दूध पिलाने से मना कर दिया। लेकिन डॉक्टरों के समझाने पर मान गई। बता दें कि बिहार के दरंभगा से दिल्ली जा रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
नवजात बच्चे को मां ने दूध पिलाने से किया इनकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में पांच दिनों से बच्चे का इलाज करा रही मां ने पहले अपने नवजात को दूध पिलाने से इनकार कर दिया। बाद में जब डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने उसे समझाया तो वह बच्चे को दूध पिलाने को राजी हुई। महिला का कहना है कि बच्चे का पिता किसी दूसरी महिला के चक्कर में पिछले छह माह से लापता है और उसकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वह बच्चे को पाल सके।

विज्ञापन

दरभंगा जिले की रहने वाली फरजाना परवीन रविवार को ट्रेन से दरभंगा से दिल्ली के लिए चली थी। रास्ते में गोरखपुर पहुंचते ही उसे अचानक प्रसव पीड़ा हुई। रेलवे स्टेशन पर मौजूद जीआरपी ने मानवता दिखाते हुए उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रात करीब 11 बजे उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म लेते ही नवजात की हालत नाजुक हो गई। उसकी हार्टबीट और सांस धीमी थी। डॉक्टरों ने नवजात को बच्चों के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

फरजाना की निजी जिंदगी संघर्षों से भरी है। उसने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। शादी के एक साल के भीतर ही उसका पति किसी दूसरी महिला के चक्कर में कहीं चले गए हैं। कोई पता नहीं चल रहा है। ऐसी स्थिति में वह नवजात का पालन पोषण कर पाने में असमर्थ है। डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों जब उसे समझाया तो वह नवजात को दूध पिलाने को राजी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें