फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब इश्क: दस बच्चों की मां को कुंवारे से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी, देखें VIDEO

Sat, 29 Apr 2023 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।

सार

 दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों बीते एक साल से फरार थे। दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई और फिर पंचायत हुई। शुक्रवार को गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करवाकर, एक-दूसरे को वरमाला पहना दिया।
विज्ञापन
शादी के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाते दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यहां चिल्लूपार इलाके की एक शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 40 साल के शख्स की शादी 10 बच्चों की मां से हुई है। महिला के पति की छह साल पहले मौत हो चुके है। दोनों पिछले एक साल से फरार थे। इनके शादी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के रहने वाले शख्स का संबंध गोरखपुर जिले की बड़हलगंज क्षेत्र निवासी विधवा महिला (42) से हो गई। काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों दूल्हन के गांव आने पर बच्चों द्वारा इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई, जिसके बाद गांव स्कूल में पंचायत हुई और शुक्रवार को दोनों की शादी गांव के ही शिव मंदिर में करा दी गई।

इसे भी पढ़ें: 2.36 मिनट के वीडियो में दिख रही बेखौफ बदमाशों की दरिंदगी, पीड़िता बोली- मुझे कहीं का नहीं छोड़ा
विज्ञापन


पंचायत ने करवायी शादी
ग्रामीणों का कहना है कि महिला के पति की मौत छह साल पहले ही हो चुकी है। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों बीते एक साल से फरार थे। दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई और फिर पंचायत हुई। शुक्रवार को गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करवाकर, एक-दूसरे को वरमाला पहना दिया।

गांववालों ने कहा कि दोनों के बीच पांच साल से प्रेम संबंध चल रहा था। एक साल से दोनों फरार थे। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी करा दी गई। इस रिश्ते से दोनों खुश हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: वायरल वीडियो से खुला दरिंदगी का खौफनाक खेल, हाथ पैर जोड़कर रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

दोनों को मिला नौकरी और आवास
गांव के ही कॉलेज में विवाहित जोड़े को नौकरी दे दी गई है। वहीं गुरुकुल संस्थान समूह के आवासीय परिसर में उन्हें रहने के लिए दिया गया है। दोनों खुशी खुशी चले गए हैं। लोगों ने कहा कि सब ने मिलकर एक नेक काम किया है। महिला बेघर थी, उसे घर मिल गया। अनाथ 10 बच्चों को पिता का साया मिला गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें