तरकुलवा। क्षेत्र के खैराट गांव निवासी सेना के जवान मंटू यादव की मां 14 दिनों से घर से लापता हैं। सैनिक के चाचा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। खैराट गांव के रहने वाले मंटू कुशवाहा भारतीय थल सेना में जवान हैं। उनकी मां सुभावती देवी (72) पत्नी स्व. नथुनी 20 अप्रैल को 3 बजे भोर में अचानक घर से कहीं निकल गईं। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह लौट कर वापस घर नहीं आईं तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। सैनिक के चाचा देवराज यादव पुत्र बुद्धन यादव ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।