बेलीपार क्षेत्र के ककराखोर गांव में मनबढ़ युवक ने किसी बात को लेकर शाम के समय कैलाशी देवी 65 की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी गांव का ही गोलू उर्फ लखन सिंह बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।