फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: सुबह होनी थी शादी, रात में दूल्हे की मां ने तोड़ दिया दम, शव बाहर रखकर अदा की गई रस्में

Fri, 02 Jul 2021 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पीपीगंज के वार्ड नंबर 6 का है मामला। देर शाम दूल्हे की मां का अंतिम संस्कार भी हुआ।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पीपीगंज इलाके में गुरुवार को बेटे की शादी होनी थी कि बुधवार की रात मां की मौत हो गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन

पहले शादी टाल देने की बात हुई, लेकिन दोनों परिवार के लोगों की सहमति पर शव घर से कुछ दूरी पर रखकर शादी की रस्में अदा की गई। जबकि देर शाम दूल्हे की मां का अंतिम संस्कार भी हुआ।   

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज के वार्ड नंबर 6 निवासी सोनू अग्रहरि की गुरुवार को शादी तय थी। जिसकी तैयारी पिछले छह महीने से चल रही थी। पूरे परिवार व रिश्तेदारों ने शादी की तैयारियां कर रखी थी। 
विज्ञापन


बुधवार को सोनू की हल्दी की रस्म का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। लेकिन इसी बीच बुधवार की शाम अचानक सोनू की 55 वर्षीय मां विमला देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

वहीं गुरुवार को बरात जाने की तैयारी के बीच सोनू की मां की मौत की खबर ने दोनों परिवारों को संकट में डाल दिया। शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गई। लड़के और लड़की पक्ष के लोगों में शादी को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

बाद में दोनों पक्षों ने विमला देवी के शव को पीपीगंज के बाहर करीब 12 घंटे रखकर पहले सोनू की शादी का फैसला लिया और गुरुवार को दिन में शादी की रस्में पूरी की गई। इसके बाद देर शाम विमला देवी का दाह संस्कार पीपीगंज के अकटहवा घाट पर किया गया।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें