फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन कब्जाने से रोकने पर मां को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। जंगल डुमरी नंबर दो के टोला संझाई में भाई के हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर युवक ने अपनी मां के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बेटे ने मां के बाल पकड़कर पीटा और विरोध करने पर ईंट उठाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टोला संझाई निवासी परमेश्वर के मुताबिक, खेत की जमीन में उनके दोनों बेटों का हिस्सा है। दो दिन पहले वह पत्नी उदासी देवी के साथ खेत देखने गए थे। वहां देखा कि उनका बेटा दिनेश दूसरे भाई के हिस्से की जमीन पर जबरन काम कर रहा था। पत्नी ने इसका विरोध किया तो दिनेश गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दिनेश ने अपनी मां उदासी देवी के बाल पकड़ लिए और उनके साथ मारपीट की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने ईंट उठा ली और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें